युवाओं ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

बागेश्वर। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में युवाओं को दस दिवसीय रेस्क्यू प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को हिमालय के भूगोल, यहां की प्राकृतिक संवेदनशीलता और आंतरिक संरचना पर भी व्याख्यान दिए गए। दस दिनों के दौरान उन्हें आपदाआें और दुर्घटनाओं के बाद अपनाई जाने वाली सभी बचाव तकनीकों की जानकारी दी गई। प्राथमिक उपचार के भी गुर सिखाए गए। बहुली गांव में कार्यक्रम का समापन करते हुए ब्लाक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया ने कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ आपदाओं के वक्त मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक संजय परिहार,प्रशिक्षक विनोद कालाकोटी, रवींद्र सिंह, राजकुमार मेहता, चंदन कठायत, दर्शन कठायत आदि उपस्थित थे।

Related posts