युवाओं ने किया रिवर क्रासिंग का अभ्यास

पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत चल रहे राफ्टिंग प्रशिक्षण के दौरान आज युवाओं ने सरयू में रिवर क्रासिंग का अभ्यास किया। रिवर क्रासिंग का महत्व आपदा के समय बहुत अधिक रहता है। नदी के उस पार फंसे लोगों को बचाने में रिवर क्रासिंग का सहारा लिया जाता है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि सुबह के समय युवाओं को योग की शिक्षा दी जा रही है। उसके बाद सरयू में राफ्टिंग का प्रशिक्षण चल रहा है। आज युवाओं ने रिवर क्रासिंग की जानकारी के साथ साथ घाट से चमगाड़ तक आठ किलोमीटर तक राफ्टिंग की। बाद में घाट से पंचेश्वर तक 25 किलोमीटर की राफ्टिंग कराई जाएगी। प्रशिक्षण में कनालीछीना विकासखंड के 17 युवा भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण देवेंद्र पोखरिया, अरविंद नेगी, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, बासु पांडे, चंचल प्रसाद दे रहे हैं। प्रशिक्षण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।

Related posts