युवतियों को सप्लाई करने में महिला दलाल का नाम

धर्मशाला। जिला पुलिस सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह तक पहुंचने वाली है। नूरपुर के एक निजी होटल में पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ में एक महिला दलाल का नाम सामने आया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त महिला नौकरी का झांसा देकर युवतियों को कांगड़ा समेत अन्य जगहों में सप्लाई करती रही है।
दोनों युवतियों ने पुलिस के समक्ष माना है कि महिला ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर नूरपुर भेजा था। अब पुलिस ने महिला के बताए गए ठिकानों में तलाश करनी शुरू कर दी है। महिला दलाल के पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद मामले से जुड़े राज भी सामने आ सकते हैं। पुलिस अब महिला की तलाश के लिए पठानकोट रवाना हो गई है। सूत्रों के अनुसार महिला दलाल डिमांड पर हिमाचल में लड़कियों सप्लाई करती रही है। उधर, नूरपुर इलाके में संदिग्ध हालत में पकड़ी गई युवतियों को लेकर चरचाओं का माहौल गरम है। मामले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। अब पुलिस तमाम निजी होटलों में दबिश दे रही है। इसके अलावा रात के समय भी प्रदेश की सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है। महिला दलाल को पकड़ने के लिए पुलिस का एक दल पठानकोट रवाना हो गया है। उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि सैक्स रैकेट में एक महिला दलाल का नाम भी है। महिला को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि होटलों में पुलिस चेकिंग कर रही है।

Related posts