
मंडी। प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहादत देने वाले सैनिकों की याद में 23 सितंबर को मंडी के इंदिरा मार्केट परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद करेंगे। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश सचिव कैप्टन किशन सिंह ने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह में कारगिल युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह में भारत-पाक युद्ध में प्रदेश के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा वर्ष 1965 के युद्ध के बाद पदकों से नवाजे सैनिक और वीर नारियों को समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में प्रदेश भर के पूर्व सैन्य अधिकारी और फौजी भाग लेंगे। प्रदेश सचिव कैप्टन किशन सिंह ने बताया कि समिति की ओर से प्रदेश स्तर पर यह पहला श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जा रहा है।
