यासीन भटकल का खुलासा, हमारे पास 100 धमाकों का विस्‍फोटक

यासीन भटकल का खुलासा, हमारे पास 100 धमाकों का विस्‍फोटक

नई दिल्ली: आतंकी यासीन भटकल ने एक और नया खुलासा किया है। भटकल ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्‍सों में 30 आतंकी है। इन 30 आतंकियों को पाकिस्‍तान में ट्रेनिंग दी गई। उसने बताया कि हमारे पास 100 धमाकों का विस्‍फोटक है। हम हमले के लिए आदेश का इंतजार कर रहे हैं। भारत में धमाके कराची प्रोजेक्ट का हिस्‍सा है।

इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक सदस्य और मोस्ट वांटेड आतंकी यासीन भटकल को कई महीनों की मशक्कत के बाद बिहार से सटे नेपाल की सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया था। देश में हुए कई आतंकी धमाकों के सिलसिले में भटकल की तलाश थी। उसे दिल्ली लाया गया, जहां अदालत ने उसे 12 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया था।

Related posts