
रामपुर बुशहर। भाजयुमो मंडल रामपुर ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरि सिंह ने सभी क्षेत्रों और समुदायों के लोगों को साथ लेकर नई कार्यकारिणी का चयन किया है। यह कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से काम करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक 14 जून को रामपुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
कार्यकारिणी में यशपाल पालसरा को महा सचिव, महेंद्र मेहता, पलस राम खूंद, महेंद्र मेहता, प्रदीप ठाकुर और राजेंद्र द्रोहा को उपाध्यक्ष, अमर सिंह चौहान, दारा सिंह कनैन, दीपक चौहान, रतन चंद, रणबीर मेहता, सुभाष चंद को सचिव, सुनील कायथ को प्रेस सचिव, हेमंत को कार्यालय सचिव और शिशुपाल श्याम को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा प्रकाश शर्मा, गुड्डू राम, पवन राही, अणुराक्षी, अनिल मेहता, विष्णु नेगी, सुंदर सिंह, जीव राम, जोबन दास, देवी सिंह, नरेंद्र शर्मा, राजेश ठाकुर, प्रेम सिंह मेहता, विरेंद्र चौहान, सुरेश शर्मा, चरंजी लाल, आज्ञा राम, जीवन पांडू, जगदीश चौहान, सचिव मेहता, सुनील श्याम, बलवंत सिमटा, राजकुमार, पुरुषोत्तम, सुंदर सिंह और विद्या नंद शर्मा को सदस्य चुना गया है। इसके अलावा राम मूर्ति, कपिल जगतू, किशोर परमार, जिया लाल, कमल ध्रैक, रोजक चौहान, टिकम सेन, प्यासू मल, जगदीश मेहता, शशिभूषण, सुरेंद्र ठाकुर और सुभाष को स्थायी आमंत्रित सदस्य चुना गया है। विजय सिंह, प्रेम सिंह द्रैक, ईश्वर दास मेहता, संतोष नेगी, तिलक गोस्वामी, प्रेम वर्मा, केडी कश्मीरी, कुलवीर खूंद, प्रमोद ठाकुर, भीम सेन ठाकुर, गोपाल जिस्टू को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।
