
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार बारिश 7 सेंटीमीटर से 13 सें.मी. तक रोज हो सकत है। खासतौर पर मौसम विभाग ने 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
उत्तराखंड में आई त्रासदी के बाद से ही अभी वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जिसमें अभी भी कई लोग फंसे हैं। आधिकारिक तौर पर करीब 850 लोगों की जान जा चुकी है। सेना के जवान लगातार फंसे लोगों को निकालने में लगे हैं। राहत एवं बचाव कार्य में कई बार बारिश अड़ंगा डाल रही है। बारिश होने के कारण राहत कार्य कई बार रूक जा रहा है। लेकिन अब इस बार मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी फिर से देकर सरकार की मुशकिलें खड़ी कर दी हैं।
सरकार इस बार पहले से ही भारी बारिश के लिए तैयार रहना पड़ेगा। सरकार मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कोशश करेगी कि 5 से 6 जुलाई तक राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर ले।
