

टुटू से हीरानगर तक लंबा जाम लग गया। एचआरटीसी की कई बसें और दर्जनों छोटे वाहन जाम में फंस गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश भर में अब 27 फरवरी से फिर मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है।
ओलावृष्टि, बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में फिर ठंड बढ़ गई है। रविवार को कुल्लू और लाहौल में बादल छाए रहे। दोपहर को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। तीन दिन पहले बर्फबारी के कारण बंद हुआ जलोड़ी दर्रा अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है।उधर, पिछले चौबीस घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री ज्यादा रहा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केलांग में न्यूनतम तापमान -7.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 27.0 डिग्री दर्ज किया गया है। केलांग में 2.8, कल्पा 10.5, शिमला 12.3, सुंदरनगर 23.6, भुंतर 18.8, धर्मशाला 18.4, ऊना 28.4, नाहन 21.2, सोलन 17.5, कांगड़ा 23.5, चंबा 22.9 और डलहौजी में 9.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -7.3
कल्पा -0.8
मनाली 0.6
शिमला 5.4
धर्मशाला 7.6
ऊना 9.5
नाहन 12.5
सोलन 6.0
मंडी 11.5
बिलासपुर 10.0
हमीरपुर 10.2
चंबा 7.1
