मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कुल्लू। जिला मुख्यालय के सरवरी स्थित अग्निशमन केंद्र में सोमवार से अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम शुरू हुआ। शहीदी दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस साप्ताहिक दिवस का शुभारंभ अग्निशमन अधिकारी सेस राम ठाकुर ने किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षक बालक राम ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल्लू शहर के कई व्यवसायियों तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अग्निशमन केंद्र कुल्लू के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने 14 अप्रैल 1944 को बांबे डकयार्ड में हुए अग्निकांड में शहीद हुए अधिकारियों और कर्मचारियों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा है। केंद्र अधिकारी सेस राम ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि इस अग्नि दुर्घटना में विभाग के 600 कर्मचारी की मौत तथा 3000 लोग घायल हुए थे। इस दौरान यहां अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी को लगाकर लोगाें को विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं अग्नि दुर्घटनाओं और इसके बचाव के बारे में लोगाें को जागरूक किया गया है। सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अग्निशमन केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जिला के मुख्य सरकारी और गैर सरकारी तथा स्कूलों में मॉक ड्रील द्वारा 20 अप्रैल तक लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Related posts