मोबाइल सुनते-सुनते गवां दी जान

पंजेहरा (सोलन)। पंजेहरा क्षेत्र के परेड़ पंखू गांव में एक फैक्टरी का कर्मचारी मोबाइल सुनते-सुनते छत से गिर पड़ा। इस हादसे में उसकी मौत हो गई है। मृतक युवक बिहार राज्य के सीता मंडी जिले के गांव बन का रहने वाला था और परेड़ पंखू स्थित एक फैक्टरी में कामगार सुरेश शाह (37) पुत्र रामजी शाह पिछले चार माह से कार्यरत था।
वीरवार शाम को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपना साथियों के साथ कंपनी की सोड़ी स्थित कालोनी में पहुंच गया। सुरेश शाह के साथ कालोनी के मकान की दूसरी मंजिल में कमरे में छह कामगार सोते थे। वीरवार शाम को खाना खाने के बाद सब लोग सोने की तैयारी करने लगे तो सुरेश शाह अपने किसी परिजन को फोन करने के लिए छत पर गया। शुक्रवार सुबह इसी कालोनी में रहने वाले अन्य कामगार गुड़्डू छत पर ब्रश कर रहा था को उसने एक व्यक्ति को मकान के साथ जमीन पर पड़ा हुआ देखा। उसने कालोनी के अन्य लोगों को सूचना दी। जिसकी जांच पड़ताल करने पर वह सुरेश शाह निकला । सुशील शर्मा ने बताया कि सुरेश शाह की मौत रात को ही हो गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुरेश शाह की मौत गिरने से लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।

Related posts