
श्रीनगर। दो युवक दुकान से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। जेपी मैठाणी की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर ब्लूमर फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है। रविवार दोपहर वह बेटे अमन (12) को बिठाकर खाना खाने घर गए। करीब चार बजे दो युवक मोबाइल खरीदने के लिए पहुंचे। आरोप है कि अमन ने जब उन्हें मोबाइल दिखाया तो एक युवक ने उसे थप्पड़ मारा और दूसरा मोबाइल लेकर फरार हो गया। लूटे गए मोबाइल की कीमत करीब छह हजार रुपये है। इस बीच उन दोनों की कमीजें दुकान में ही छूट गईं। मामले की तहरीर शहर कोतवाली में दे दी गई है।
