
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर गलती की। अपने चाचा मुरारीलाल की रस्म पगड़ी में शामिल होने आए केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमें दिल्ली, हरियाणा व पंजाब पर ही फोकस रखना चाहिए था।
केजरीवाल ने माना कि दिल्ली में कुर्सी छोड़कर गलती की, वहां सरकार चलानी चाहिए थी। इसके साथ ही केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद न तो भ्रष्टाचार रुका है और न ही महंगाई। केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने अच्छे दिन लाने का लॉलीपाप देकर लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं, डीजल पेट्रोल के रेट बढ़ ही रहे है।
