मोदी चाय पिलाकर रैली का दिया आमंत्रण

अल्मोड़ा। भाजपाई 15 दिसंबर को देहरादून में नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारी में जुटे हैं। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौघानपाटा में मोदी टी स्टाल लगाकर जनता को रैली का आमंत्रण दिया। उन्होंने दो रुपए में मोदी चाय बेची।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जनता ने राय जता दी है। कार्यकर्ताओं ने दो रुपये में मोदी चाय का विक्रय किया। इससे पूर्व मोदी टी स्टाल का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री पंकज जोशी और पूर्व जिला संयोजक ललित लटवाल ने किया। इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष दर्शन रावत, महामंत्री राहुल गुप्ता, धर्मेंद्र बिष्ट, मोती लाल वर्मा, पुष्कर नेगी, कुंदन चम्याल, महेंद्र रावत, संजय कनवाल, लता बोरा, विद्या बिष्ट, लता पांडे, कमल बिष्ट, गणेश जलाल, सचिन जोशी, गोपाल बिष्ट, योगेश तिवारी, मुहम्मद उवेश, मुहम्मद शाबिर, भुवन बिष्ट, त्रिलोक लटवाल, बहादुर कनवाल, देवाशीष नेगी, आशीष जीना, आनंद चौहान, रमन वर्मा, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी आदि उपस्थित थे।

Related posts