
टनकपुर/बनबसा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से भाजपाई भड़क उठे हैं। रविवार को लोगों ने टनकपुर और बनबसा में इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री और सभासद मुकेश साहू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पद पर रहते मनमोहन सिंह द्वारा नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी अशोभानीय है। मोदी पर की गई टिप्पणी से प्रधानमंत्री पद की गरिमा धूमिल हुई है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस बुरी तरह बौखला गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो उनकी पार्टी व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन में मोर्चा नगर अध्यक्ष मुनीश बाल्मीकि, कृष्णा श्रीवास्तव, नरेंद्र, विनोद, हेम सिंह बिष्ट, करन, अजय, मो.दानिश, उमेश, रोहित ठाकुर, वरुण उपाध्याय, महेश बोहरा, निर्मित कुमार, सोनू आनंद, सुभाष कुमार, राजू बाल्मीकि, कुलदीप सक्सेना, बून सक्सेना, संजीव आर्या, नरेश सकारी, गिरीश वर्मा, संजीव आर्य आदि शामिल थे।
बनबसा में भी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष कमलेश भट्ट और संजय ठाकुर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में राकेश चंद, पवन अग्रवाल, प्रदीप रावत, मोनू ठाकुर, गणेश चंद, नीरज कापड़ी, अनिल श्रीवास्तव, पंकज सरकार, अशोक, सुबीर सैनी, विजय शाह, विजय राउवत आदि शामिल थे।
