
ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी हिमाचल प्रदेश के मेहमान हैं। हम मोदी का यहां स्वागत करते हैं। वीरभद्र सिंह ने आगे कहा कि यहां लोकतांत्रिक शासन प्रणाली है और सभी को रैली का आयोजन करने का अधिकार है। लोकतंत्र में वैसे भी रैलियों का सिलसिला चला रहता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मोदी की रैली से कोई नुकसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं नहीं मानता कि यह रैली मोदी और अनुराग को कोई लाभ दिला पाएंगे। फैसला तो जनता ही करेगी। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में मोदी और कांग्रेस की एक ही दिन में हो रही रैलियों को इत्तफाक करार दिया। एचपीसीए को फ्र ाड बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर तक पहुंचने के बाद इसके कई सबूत मिले हैं।
