मोदी की रैली के आगे छोटे पड़े UP के मैदान!

मोदी की रैली के आगे छोटे पड़े UP के मैदान!

यूपी: गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में अपनी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर को कानपुर से करेंगे। इसके साथ ही मोदी के कानपुर में रैली के लिए बड़े मैदानों की दिक्कत सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मोदी की रैली के लिए फूलबाग, मोतीझील जैसे मैदानों की कुल क्षमता करीब एक लाख है पर मोदी की बढ़ रही लोकप्रियता को देख कर माना जा रहा है कि मोदी की रैली में दो से ढाई लाख लोग आएंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए सबसे ज्यादा लोकसभा क्षेत्र वाले उत्तर प्रदेश में ताबड-तोड़ रैलियां करने का फैसला किया है। यूपी में मेरठ, गोरखपुर, बरेली, आगरा फूलबाग, मोतीझील और अंतिम रैली लखनऊ में होगी। रैली में एलसीडी की व्यवस्था होगी। पूरे प्रदेश में स्टिकर और वाल पेटिंग कराई जायेगी। रैली में बूथ कमेटी का प्रतिनिधित्व हो इसकी व्यवस्था होगी।

Related posts