मोदी की रैलियों को लेकर भाजपा ने की वीडियो कांफ्रैसिंग

मोदी की रैलियों को लेकर भाजपा ने की वीडियो कांफ्रैसिंग

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तरप्रदेश में होने वाली रैलियों में अपने मीडिया प्रबंधन को चाक चौबंद बनाने और रैलियों को लेकर संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से मीडिया प्रकोष्ठ के केन्द्रीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये विचार विमर्श किया।

पार्टी के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि वीडियो कांफ्रैसिंग में केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सहमीडिया प्रभारी शिल्प कुमार तथा उ.प्र भाजपा कार्यालय से प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला. सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित एवं अनीता अग्रवाल सम्मिलित हुई।

वीडियो कांफ्रैसिंग के जरिये राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने उत्तर प्रदेश में होने वाली भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की रैलियों में मीडिया प्रबंधन को लेकर की जा रही तैयारियों के संदर्भ में जानकारी हासिल की। साथ ही विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गए।

Related posts