मोदी अहंकारोन्मादी झूठा, सुषमा बेहतर नेता’

मोदी अहंकारोन्मादी झूठा, सुषमा बेहतर नेता’

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी को ‘अहंकारोन्मादी मनोरोगी झूठा’ बताते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि भाजपा अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए सुषमा स्वराज जैसा ‘बेहतर नेता’ क्यों नहीं खोज पाई।

सुषमा ने हालांकि तत्काल पलटवार करते हुए दिग्विजय को राहुल गांधी से बेहतर उम्मीदवार बता डाला। सुषमा ने जवाबी हमला बोलते हुए कहा, ‘‘मैं भी समझती हूं कि दिग्विजय जी राहुल गांधी से बेहतर उम्मीदवार हैं।’’

Related posts