
उत्तराखंड के लिए स्थानीय नारा सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने ही बदरीनाथ में 2001 में दिया था।
गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए नरेंद्र मोदी उस समय राष्ट्रीय महामंत्री के साथ ही उत्तराखंड के प्रभारी भी थे। उन्होंने बदरीनाथ में आपणु उत्तरांचल, प्यारु उत्तरांचल का नारा दिया था।
पढें, एक ओर फांसी का फैसला, दूसरी तरफ छेड़खानी
बदरीनाथ में नारा दिया
प्रदेश प्रभारी के साथ बतौर प्रदेश संगठन महामंत्री काम कर चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यादें साझा करते हुए कहा कि 13-14 मई 2001 में बदरीनाथ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई।
उस बैठक में नरेंद्र भाई ने यह नारा दिया। त्रिवेंद्र बताते है कि नरेंद्र भाई ने कहा था किसी भी राज्य को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय भाषा में बनाए गए नारों की जरूरत होती है।
इसलिए आपणु उत्तरांचल, प्यारु उत्तरांचल का नारा दिया। मोदी ने उस समय यह भी कहा था कि राज्य के चार धामों का विकास प्रदेश की 86 लाख जनसंख्या के आधार पर नहीं बल्कि देश की सौ करोड़ आबादी के हिसाब से होना चाहिए।
पढें, निर्भयाः शिक्षकों ने 5 वें आरोपी की मांगी फांसी
त्रिवेंद्र ने कहा कि भाजपा को अब बहुमत में आने से नहीं रोका जा सकता और इस समय देश को नरेंद्र भाई की जरूरत है।
बोले नेताजी
मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से पार्टी को स्पष्ट रूप से दो तिहाई बहुमत मिलेगा। उत्तराखंड में पांचों सीटें जीतेंगे और उत्तर प्रदेश में अप्रत्याशित नतीजे सामने होंगे।
घनघोर अंधेरा छाया है
चहुदिशी दिशा भ्रम फैला है
ऐसे में विजय मंत्र बनकर
बस नमो नमो अब आया है
– तरुण विजय, राज्यसभा सांसद
पढें, अल्लाह के बंदो ने दुर्गा के मंदिर में उठाई पत्तल
नरेंद्र भाई को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना भाजपा की दूरदर्शिता का परिणाम है। मोदी देश का भविष्य है और भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने के लिए यह निर्णय होना जरूरी थी। नरेंद्र भाई की छवि ईमानदार, कड़क और बहादुर नेता की छवि है इसका लाभ देश को मिलेगा।
– अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष
देश के आम जनमासन की भावना के अनुसार ही पार्टी के संसदीय बोर्ड ने निर्णय लिया है। देश को ऐसे लीडर की जरूरत है जो कि जनहित में कठोर निर्णय ले सके। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस फैसले का बेसब्री से इंतजार था। देश में विकास का गुजरात मॉडल लागू होगा और खासतौर पर युवाओं की उम्मीदें पूरी होगी।
– बीसी खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री
पढें, …मदरसे के मैदान पर लगता है छड़ी मेला
देश भर में उत्साह का माहौल है। लोकतंत्र के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना बहुत जरूरी था। पिछले दस सालों से भ्रष्टाचार, महंगाई, निराशा झेल रही देश की जनता को ऐसे ही शासक की जरूरत है।
