
लंदन: रैपर निकी मिनाज का कहना है कि अभिनेत्री जाडा पिंकेट स्मिथ उनकी स्टाइल आइकन हैं और वह जाडा के बेहतरीन स्टाइल की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। डेली स्टार की खबर के अनुसार, 30 वर्षीय गायिका मिनाज जाडा की खूबसूरती, परिवार के प्रति निष्ठा और उनके करियर की कायल हैं।
मिनाज ने कहा, सिंडी लॉपर, ग्रेस जोन्स और नाओमी कैम्पबेल मेरे फैशन आइकन हैं। इनके अलावा मैं जाडा पिंकेट की भी प्रशंसक हूं। वह बहुत प्रतिभावान, बुद्धिमान और जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं।
