
कंडवाल (कांगड़ा)। फतेहपुर के जगीरा क्षेत्र में पहली अगस्त को हुई महिला के मौत मामले के चलते सोमवार को मृतका के परिजनों तथा थोहड़ा पंचायत के लोगों ने भाजपा जिला महासचिव रणवीर सिंह निक्का की अगुवाई में नूरपुर के एसडीएम अश्वनी सूद को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ थोहड़ा पंचायत के प्रधान रमेश सिंह भी मौजूद रहे। ज्ञापन में मृतका की माता फकरो बीबी निवासी थोहड़ा ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी बगोे बीबी की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई है। ज्ञापन के माध्यम से फकरो बीबी ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि अप्रैल 1989 में उसकी बेटी की शादी फतेहपुर के जगीरा गांव में हुई थी। बगो बीबी का पति वीरूदीन शराब पीकर अकसर उससे मारपीट करता था। वह पैसों की मांग करता था। फकरो देवी ने कहा कि 1 अगस्त को शाम के समय जब उनको ससुराल पक्ष से फोन आया कि उनकी बेटी बगो बीबी की मौत हार्ट अटैक से हो गई है तो उनके परिवार तथा गांव के लोग ससुराल पहुंचे। वहां देखा कि उनकी बेटी के गले में चोट के निशान, बाजू टूटा हुआ तथा शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें थीँ। इससे उन्हें शक हुआ कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। फकरो बीबी ने ज्ञापन के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई कि उसकी बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच की जाए। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। एसडीएम अश्वनी सूद ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए जाएंगे।
Share
0
inShare.
