
भगेड़ (बिलासपुर)। संतोषी एवं मां संतोषी आईटीआई घुमारवीं में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरदेव सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए तैयार रहना चाहिए। सामाजिक और नैतिक मूल्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए। बच्चाें को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।
मुख्य अतिथि ने इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में उत्कृष्ट रहे मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति के लिए ललित कुमार, श्रेष्ठ प्रशिक्षु राकेश कुमार, कंप्यूटर शिक्षा में बेहतर उपस्थिति के लिए आरती कुमारी, श्रेष्ठ प्रशिक्षु में मनीष कुमार, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में निशा व अनुराधा, कटिंग व टेलरिंग के ए ग्रुप में निशा व मोनिका, बी ग्रुप में मनीषा व मुधबाला, आल राउंड बेस्ट में राकेश कुमार, विजय कुमार, दीक्षा को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान फोरमैन कश्मीर सिंह, अनुदेशक निशा, सुनीता, दीपिका, अंबिका, प्रीतिका, पूजा, मधुबाला, अजय, रतन लाल संधू, कपिल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
