
नालागढ़ (सोलन)। महाराणा प्रताप की जयंती पर नालागढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पढ़ाई में मेधावी रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। राजपूत कल्याण सभा नालागढ़ के प्रधान रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2005 से राजपूत कल्याण सभा नालागढ़ इस मांग को प्रमुखता से उठाती रही है, जिसमें सभा को कामयाबी भी हासिल हुई है।
बीबीएनआईए के महासचिव यशवंत गुलेरिया ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में समुदाय के विद्यार्थियों को बढ़ावा देने के लिए वह कृतसंकल्प है। उन्होंने राजपूत समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए 25000 रुपये सालाना देने की घोषणा की। सभा के सदस्यों की अपने भवन की मांग पर जिप सदस्य अजायब सिंह राणा ने कहा कि राजपूत कल्याण सभा के भवन के लिए भूमि का मुद्दा वह जिला परिषद की बैठक में भी उठाएंगे। राजपूत कल्याण सभा के वरिष्ठ उप प्रधान एमएस चंदेल ने आए हुए गणमान्य लोगों व समुदाय के सदस्यों का आभार जताया।
इन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
राजपूत कल्याण सभा के नालागढ़ में मनाए गए राज्य स्तरीय सम्मेलन में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के समुदाय से संबंधित मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें जमा दो कक्षा के कल्याणपुर की गगनदीप कौर, बैरछा के बजिंद्र सिंह, बरूणा दलजीत सिंह, दसवीं कक्षा की टॉपर भांगला निवासी वैष्णवी ठाकुर, माजरा निवासी अजितेश ठाकुर, सकेड़ी निवासी मंदीप सिंह ठाकुर, सकेड़ी निवासी शिवानी रनोट, दुगरी निवासी कविता रानी, दुगरी निवासी मनीषा देवी, झिड़ीवाला निवासी रोहित ठाकुर, बद्दी निवासी अक्षय कुमार, जगतपुर निवासी अंजिल देवी और अंकित पंवर शामिल हैं।
यह रहे समारोह में मौजूद
इस मौके पर राजपूत कल्याण सभा नालागढ़ के प्रधान रविंद्र सिंह, ठाकुर मेहर सिंह रामपुर बुशैहर, श्याम लाल ठाकुर, बीडीसी वाइस चेयरमैन बलविंद्र ठाकुर, जिप सदस्य हुसन ठाकुर, अजायब सिंह राणा, बीबीएनआईए के महासचिव यशवंत गुलेरिया, गोपाल नेगी, जगरूप सिंह, हंसराज चंदेल, कै. डीआर चंदेल, हंसराज भारद्वाज, एडवोकेट रविंद्र सिंह ठाकुर, मेला राम कंवर, बलदेव ठाकुर, टेकचंद चंदेल, अमर शक्ति, रणविजय ठाकुर, डीआर ठाकुर, नुराता राम ठाकुर, दिलीप राणा, एमएस चंदेल, मंधाला के प्रधान राजकुमार नेगी, मानपुरा प्रधान देवराज ठाकुर, मदन चंदेल और आरपी चंदेल आदि मौजूद रहे।
