मेडिकल भत्ते के लिए राइट ऑफ आप्शन मिले

धर्मशाला। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ की बैठक धर्मशाला में अध्यक्ष पीएस राणा की अध्यक्षता में हुई। सभा में विभिन्न खंडों से 200 पेंशनरों ने भाग लिया। संघ के संविधान के संशोधनों पर भी चर्चा की गई। संघ ने एक मत से प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि पेंशनरों को मेडिकल भत्ते के लिए एक बार राइट ऑफ आप्शन दिया जाए। कुछेक फेमिली पेंशनर ऐसे हैं, जिन्हें मेडिकल भत्ता नहीं मिल रहा है। उन्हें मेडिकल भत्ता एक हजार दिया जाए। पेंशनरों को दो वर्ष में पेंशन एलटीसी के रूप में दी जाए। यह भी मांग की कि 65-70-75 की आयु पर क्रमश: 5-10-15 प्रतिशत जो भत्ता उन्हें दिया है, उसे बेसिक पेंशन वृद्धि के रूप में दिया जाए। पेंशनर संघ ने एक मत होकर प्रस्ताव पारित किया कि यदि किसी पेंशनर को आपदा आती है तो संघ उसकी हर संभव वित्तीय सहायता करेगा। बैठक में महासचिव राजेंद्र कौशल, वित्त सचिव गुरदेव सिंह प्रेस सचिव सुभाषना भारती, मुकंद लाल, सुखदेव चौधरी, महेंद्र सिंह, केएस नंदा, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts