
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई के अध्यक्ष श्याम चंद शर्मा ने महंगाई भत्ता बढ़ाने एवं पेंशन भत्ता प्रदान करने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया है। चार निजी अस्पतालों में उपचार को मान्यता प्रदान करने की सभी सदस्यों को बैठक में जानकारी दी जा रही है। पांवटा इकाई अध्यक्ष शनिवार को कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे।
बैठक में पांवटा इकाई महासचिव कर्णवीर अग्रवाल, नीना कौशिक एवं कुंज बिहारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राहत प्रदान की है जिसमें पेंशनरों को 65, 70 एवं 75 वर्ष आयु पूरा करने पर 5, 10 एवं 15 फीसदी पेंशन भत्ता प्रदान करने तथा जुलाई 2013 से देय महंगाई भत्ता में 10 फीसदी वृद्धि पर आभार जताया है।
बैठक में सभी सदस्यों ने मेडिकल भत्ता 500 मासिक करने, लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान को बजट प्रावधान करने का आग्रह किया है। कोषाध्यक्ष भूषण कुमार शर्मा ने पेंशनर स्थापना दिवस आयोजन के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। चार निजी अस्पतालों में मान्यता प्रदान करने बारे बताया गया। बैठक में देहरादून, यमुनानगर एवं जगाधरी निजी अस्पतालों में इलाज को मान्यता प्रदान करने की भी मांग रखी है। बैठक में विभिन्न समस्याओं एवं मांगों बारे चर्चा की गई।
इस मौके पर श्याम चंद गोयल, नीना कौशिक, केवी अग्रवाल, विमल प्रकाश, प्रीतम सिंह, कुंज विहारी जुयाल, श्रवण बैंस, मुरारी लाल शर्मा, एमएल ढींगरा, रमेश चंद, एमएस नारंग, केएस गतवाल, खजान सिंह, जय गोपाल, बीर सिंह, ओम प्रकाश, दाता राम, अमरजीत वालिया, ब्रजेंद्र मोहन गोयल, प्रकाश चंद, तारा चंद मेहता, मो. शरीफ, अशमीर मोहम्मद, नूरजहां अंसारी, मधुबाला बेदी, राज कुमारी, रुकमणी देवी, प्रभा गोयल, राम स्वरूप, मंगत राम, कृष्ण गुप्ता, जगत सिंह चौहान, महानंद शास्त्री एवं आरसी उप्रेती समेत मौजूद थे।
