मेडिकल प्रोफेशनल हो तो यहाँ करे नौकरी के लिए आवेदन, जानिए योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मेडिकल प्रोफेशनल हो तो यहाँ करे नौकरी के लिए आवेदन, जानिए योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL) इंदिरा गांधी अस्पताल , द्वारका, नई दिल्ली में विभिन्न संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से नर्सिंग अधिकारी, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट सहित 207 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- (tcil.net.in.) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2024 है।
पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर पीजी डिग्री, डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती मे भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का पदानुसार 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI) बीएससी/ बीफार्म/ पीजी डिग्री- डिप्लोमा आदि किया हो।

आयु सीमा की बात करें तो, उम्मीदवारों की आयु 27, 20, 32 के अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, एससी/एसटी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष की छूट, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

TCIL Recruitment 2024: application start for Nursing Officer, Lab Technician and another posts, apply here
रिक्तियां और सैलरी

पोस्ट का नाम पद सैलरी
नर्सिंग अधिकारी 152 67350 रुपये प्रति माह
प्रयोगशाला तकनीशियन 04 43800 रुपये प्रति माह
लैब सहायक 01 38250    रुपये प्रति माह
फार्मेसिस्ट 11 43800 रुपये प्रति माह
जूनियर रेडियोग्राफर 05 38,250 रुपये प्रति माह
ईसीजी तकनीशियन 03 38,250 रुपये प्रति माह
रिफ्रेक्शनिस्ट 02 38250 रुपये प्रति माह
ऑडियोमेट्री सहायक 01 43800 रुपये प्रति माह
फिजियोथेरेपिस्ट 02 53100 रुपये प्रति माह
ओटी तकनीशियन 04 38250 रुपये प्रति माह
ओटी सहायक 05 29850 रुपये प्रति माह
व्यावसायिक चिकित्सक 02  53100 रुपये प्रति माह
सहायक आहार विशेषज्ञ 01 53100 रुपये प्रति माह
पोस्ट-मॉर्टम तकनीशियन/ शवगृह तकनीशियन 02 53100 रुपये प्रति माह
शवगृह तकनीशियन 01 29850 रुपये प्रति माह
ड्रेसर 04 29850 रुपये प्रति माह
प्लास्टर रूम सहायक 04 29850 रुपये प्रति माह
TCIL Recruitment 2024: application start for Nursing Officer, Lab Technician and another posts, apply here
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क का भुगतान डीडी या ऑनलाइन बैंक हस्तांतरण के रूप में करना होगा।
TCIL Recruitment 2024: application start for Nursing Officer, Lab Technician and another posts, apply here
ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- tcil.net.in पर जाएं।
  • इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिक्ति विज्ञापन खोजें
  • अब “ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें”
  • अपने ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण बनाएं।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड कैप्चर करें
  • यदि आप पात्र हैं तो आवेदन पत्र बिना किसी त्रुटि के भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ की सभी स्कैन की गई प्रतियां उचित आकार और प्रारूप में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

Related posts