मृतात्माओं की शांति के लिए श्रीमद्भागवत कथा

नई टिहरी। नवदुर्गा मंदिर परिसर में केदारनाथ घाटी में आई त्रासदी में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण शुरू हुआ।
नवदुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण और अखंड पाठ में आचार्य बालव्यास कुलदीप कृष्ण शास्त्री ने केदारघाटी समेत अन्य स्थानों पर बाढ के कारण मृत लोगों के मोक्ष प्राप्ति के लिए यज्ञ किया। शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत के पाठ करने से आत्माओं को शांति मिलती है। इस मौके पर जाखणीधार के ब्लाक प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, भटकंडा के प्रधान प्रदीप भट्ट, अजय भट्ट, शांति प्रसाद चमोली, चंडी प्रसाद, मनोज प्रसाद, वीरेंद्र दत्त सेमवाल आदि मौजूद थे।

आत्मा के शांति के लिए किया यज्ञ
कंडीसौड़ (टिहरी)। केदारनाथ घाटी में आपदा के दौरान लापता एवं मृतक यात्रियों और वायुसेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ग्रामीणों ने कंडीसौड़, मैंडखाल, बंगियाल और थौलधार में अखंड यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने भगवान भोले शंकर से मृतक आत्माओं की मोक्ष की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रांतों के तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आए थे। लेकिन दैवी आपदा से अपनी जान गवां बैठे। इस मौके पर गोविंद राम, रामप्रकाश, दयानंद, केशवराम, जीतराम, उम्मेद सिंह, वेदप्रकाश, सुनील दत्त, देवेंद्र प्रसाद, श्रीनाथ, केशव, सरोजनी देवी, पुष्पा देवी, कृष्णा देवी, शैला देवी आदि मौजूद थी।

Related posts