मुस्टिकसौड़ में शीघ्र बनेगा मिनी स्टेडियम : सजवाण

उत्तरकाशी। युवा मंडल और हरि महाराज क्रिकेट समिति की ओर से मुस्टिकसौड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने समिति को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के साथ ही गांव में मिनी स्टेडियम की घोषणा की।
विधायक सजवाण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें निखार कर सामने लाने की। इस दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद गुर्साइं और रघुवीर सिंह आदि ने कहा कि खेल मैदान के अभाव में क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा नहीं मिल रहा है। गांव के खेतों में चल रहे इस क्रिकेट टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की कुल 30 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंदन सिंह राणा, हरि सिंह गुसाईं, यशवंत पंवार, सचिन गुर्साइं, बचन सिंह, उत्तम गुसाईं, जीआईसी मुस्टिकसौड़ के प्रधानाचार्य सचिन ढोडी, रमेश रावत, शूरवीर गुसाईं, कनकपाल परमार आदि मौजूद थे।

Related posts