
रुद्रपुर। ईद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता कर कौम व मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी। बाद में एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद की। शुक्रवार को खेड़ा स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुफ्ती फखरुद्दीन ने ईद की नमाज अता करवाई। इस दौरान देश के अमन चैन के लिए हजारों हाथ उठे। शहर के सीरगोटिया, पहाड़गंज, इंदिरा कालोनी, प्रीत विहार, जगतपुरा स्थित मस्जिदों में भी नमाज अता की गई। बाद में सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। डीएम बृजेश कुमार संत, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, बसपा नेता लईक अहमद, सपा नेता तजेंद्र सिंह विर्क आदि ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर एसडीएम तीरथपाल सिंह, एएसपी यशवंत चौहान, सीओ रेनू लोहनी, कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल, कांग्रेस नगराध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, जगदीश तनेजा, अनिल शर्मा, मौलाना जाहिद रजा रिजवी, डा. शाहिद रजा, डा. शाहखान राजशाही, नदीम खान, उमर अली आदि मौजूद थे।
