मुलायम के खिलाफ कोई बयान दिया तो कांग्रेस मुझे मार डालेगी: बेनी

मुलायम के खिलाफ कोई बयान दिया तो कांग्रेस मुझे मार डालेगी: बेनी

नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर अब कांग्रेस यहां सख्त रवैया अपना रही है वहीं केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के तेवर अब नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं हमेशा मुलायम पर हल्ला बोलने वाले बेनी प्रसाद की बोलती अब बंद होती दिखाई दे रही है। और लगता है कि अब उनको अपनी पार्टी से ही डर लगने लगा है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा अगर मैंने मुलायम के खिलाफ कुछ भी कहा तो कांग्रेस वाले उनको मार डालेंगें।

दरअसल कांग्रेस खाद्य सुरक्षा बिल पास करवाने में जुटी है और मुलायम के सहयोग के बिना यह नामुमकिन है इसी के चलते बेनी की अपनी ब्यान बाजी पर खुद ही रोक लगा दी है। खाद्य सुरक्षा बिल पर काफी दिनों से चल रही लंबी रस्सा-कस्सी ने गरीबों की इस योजना को राजनीति के पचड़े में डाल दिया, इसके बाद कैबिनेट ने अब इस महत्वाकांक्षी योजना को अध्यादेश के जरिए देश में लागू कराने का फैसला किया है। दावे किए जा रहे हैं कि इस योजना के तहत गरीबों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि यूपीए सरकार खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने की जल्दबाजी में दिख रही है। सवाल है कि सरकार इस बिल को लेकर जल्दबाजी में क्यों है। इसकी भी कई वजहें हैं लेकिन सबसे बड़ी वजह सरकार की लगातार गिरती लोकप्रियता है। असल में मौजूदा सरकार के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। कई मंत्रियों को इन आरोपों की वजह से इस्तीफा देना पड़ा। दूरसंचार घोटाले की वजह से ए राजा को इस्तीफा देना पड़ा। बाद में दयानिधि मारन को भी अपना मंत्री पद गंवाना पड़ा। उन पर एयरसेल-मैक्सिस डील में गड़बडिय़ों के आरोप लगे। कोयला खदान आबंटन घोटाले में सुबोधकांत सहाय को इस्तीफा देना पड़ा। रेलवे प्रमोशन में भ्रष्टाचार की गाज पवन बंसल पर गिरी। पवन बंसल को रेल मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Related posts