मुख्य विषय में होगी स्नातक

सोलन । राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अधिनियम (रूसा) के तहत अब कालेजों में छात्र एक मुख्य विषय में स्नातक की डिग्री हासिल कर सकेंगे। अब बीएससी, बीकॉम या बीए की डिग्री के साथ मेजर सब्जेक्ट का नाम जोड़ा जाएगा। वहीं कालेजों में भी पीरियड अब बीस मिनट अधिक होगा।
विद्यार्थियों को दो माइनर सब्जेक्ट भी रखे जा सकते हैं। जिसमें कला के विषय का विद्यार्थी मेडिकल का कोई आप्शनल सब्जेक्ट रख सकता है। यह चयन विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार करेगा। मेजर सब्जेक्ट का चयन स्पेशल कांउसिल कमेटी से होगा। जिसमें संबंधित संकाय के प्रवक्ता शामिल होंगे। काउंसिंल छात्र की परफोरमेंस के हिसाब से मार्गदर्शन करेंगे। सोलन शुक्रवार को एडमिशन का दौर जारी रहा। विद्यार्थी सेमेस्टर सिस्टम की जानकारी लेने के लिए काफी उत्साहित दिखे। जिला सोलन में अर्की, नालागढ़ और सोलन में कालेज हैं। जहां करीब दस हजार से अधिक विद्यार्थी औसतन हर साल एडमिशन लेते हैं।

एक घंटे की लगेगी क्लास
रूसा के तहत अब एक घंटे का पीरियड लगेगा। इससे पहले 40 मिनट का पीरियड होता था। वहीं विद्यार्थियों को वर्ष में दो बार परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षाएं छह महीने बाद ली जाएगी। डिग्री कालेज उप प्रधानाचार्य जय किश्न ने बताया कि कालेज में विद्यार्थियों को सेमेस्टर प्रणाली में गाइडेंस देने के लिए स्पेशल कमेटी गठित है।

मिली जुली प्रतिक्रिया
नए आने वाले छात्रों में रबौण की सुगंधा गौतम, कुमारहट्टी की संदीपा, लक्कड़ बाजार के अनिरुद्ध का कहना है कि यह सिस्टम काफी बेहतर है। इससे बच्चों को एक मेजर सब्जेक्ट में बीएससी करनी होगी। स्नातक की पढ़ाई करने के लिए मेजर सब्जेक्ट में पकड़ खासी काम आएगी। वहीं दीक्षा, प्रतिभा और अंतरिक्ष ने इस व्यवस्था को सही नहीं ठहराया है।

Related posts