मुख्य लाइन काट ले लिया पेयजल कनेक्शन

धर्मशाला। उपमंडल धर्मशाला की निकटवर्ती ग्राम पंचायत खनियारा में एक व्यक्ति ने आईपीएच विभाग की मुख्य पाइपलाइन को काट डाल और चोरी से कनेक्शन ले लिया। मुख्य पाइप के टूटने से पंचायत के वार्ड नंबर पांच को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने वाला पानी का टैंक सूखा पड़ गया। इससे संबंधित वार्ड में पिछले करीब एक हफ्ते से पेेयजल आपूर्ति ठप रही।
लोगों ने पेयजल समस्या के संदर्भ में विभाग में लिखित में शिकायत भी सौंपी। शिकायत के बावजूद विभाग दो दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल कर पाया। बुधवार को आईपीएच विभाग के कर्मचारियों ने फील्ड में पहुंचकर पेयजल आपूर्ति बंद होने का कारण खोजा। विभाग के कर्मचारी उस वक्त हैरान रह गए जब पता चला कि एक व्यक्ति ने टैंक को सप्लाई पहुंचाने वाली मुख्य पाइप को ही तोड़ दिया। व्यक्ति ने निजी प्रयोग के लिए कनेक्शन तक ले लिया। मामला सामने आते ही विभाग ने व्यक्ति के खिलाफ शिकंजा कसने को तैयारी कर ली है। उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ राजीव महाजन ने मेन पाइप के कटने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान हो चुकी है। नोटिस जारी करके सख्त कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

Related posts