मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिले पानवी के लोग

सांगला (किन्नौर)। निचार ब्लाक की पानवी पंचायत के लोग शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में सीएम से मिले लोगों ने सीएम से पानवी सड़क का काम शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस सड़क का कार्य लंबे समय से अधर में लटका है। काम पूरा न होने के कारण उनको सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने पानवी हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल करने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पानवी पंचायत के पूर्व प्रधान सुंदर लाल नेगी, सामाजिक सुधार सोसाइटी पानवी के अध्यक्ष प्रताप चंद नेगी, उपाध्यक्ष राम लाल नेगी, सचिव सुख देव नेगी, सदस्य प्रेम चंद नेगी, जीवन लाल नेगी, मालवर नेगी, जीत राम नेगी, गुलाब चंद नेगी, राजू नेगी तथा मस्त राम नेगी मौजूद थे।

Related posts