मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में हर्षवर्धन के नाम की अटकलें

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में हर्षवर्धन के नाम की अटकलें

नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं वहीं प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने विजय गोयल के कामकाज की शैली के बारे में केंद्रीय नेतृत्व से अपनी नाराजगी जताई है।

दिल्ली भाजपा सूत्रों ने बताया कि काफी संख्या में पार्टी के नेताओं का मानना है कि कांग्रेस की शीला दीक्षित से मुकाबला करने के लिए भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार होना चाहिए। पार्टी की दिल्ली इकाई के कई नेताओं ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को बताया है कि वे वर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का विरोध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी साफ छवि है।

Related posts