मुख्यमंत्री के आदेशों को भी नहीं माना

धर्मपुर (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संधोल दौरे के दौरान पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को धर्मपुर क्षेत्र से बंद लंबी दूरी की बस सेवाओं को शीघ्र बहाल करने को कहा था। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दोबारा धर्मपुर क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक बंद बस सेवाएं बहाल नहीं हुई है।
धर्मपुर विधानसभा से पठानकोट-धर्मपुर, मनाली-संधोल, कटड़ा संधोल, पालमपुर नेरवां वाया संधोल शिमला, चंबा, धर्मपुर, मढ़ी-संधोल हरिद्वार, हरिद्वार से धर्मपुर सहित दूसरे रूटों पर बसें चलती थी। जो बंद हैं। लोग इससे परेशान हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दो माह बाद दोबारा शुक्रवार को धर्मपुर दौरे पर आ रहे हैं। धर्मपुर के लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जहां इन बस रूटों की बहाली के लिए उचित कदम उठाएंगे। वहीं, धर्मपुर सब डिपो के लिए अलग बसों तथा स्टाफ की व्यवस्था भी करेंगे। परिवहन निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप शर्मा का कहना है कि स्टाफ न होने के कारण बंद सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। स्टाफ तैनात होने ही बसों को बहाल कर दिया जाएगा।

Related posts