
ऊना(विवेक त्रिपाठी)मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ऊना जिले का तीन दिवसीय दौरा नौ अप्रैल से शुरू होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ऊना, हरोली, कु टलैहड़, गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा हलकों में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पक्ष में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए एक दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को रात के समय गगरेट पहुंचेंगे।
नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे सीएम दौलतपुर चौक में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे चिंतपूर्णी के चुरुड़ू, ढाई बजे सोहारी, चार बजे मैड़ी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। नौ अप्रैल को सीएम का रात्रि ठहराव ऊना सर्किट हाउस में होगा। 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे हरोली हलके के पंडोगा, 12 बजे हरोली, ढाई बजे टाहलीवाल और साढ़े चार बजे सदर हलके के नंगड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे कु टलैहड़ हलके के बसाल में, साढ़े 12 बजे बंगाणा, दो बजे छपरोह और चार बजे ऊना के मैहतपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। विजय डोगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के चुनावी दौरे को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने जिला कांग्रेस कमेटी समेत सभी फ्रं टल संगठनों के पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में होने वाली जनसभाओं में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
