मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

नाचनी। पोल से गिरकर मारे गए लाइनमैन के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नाचनी में प्रदर्शन किया। खबर लिखे जाने तक विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी थी।
बृहस्पतिवार को तेजम निवासी प्रेमराम (43) पुत्र कालू राम की नाचनी पुलिस चौकी के पास पोल से गिरने से मौत हो गई थी। बताया गया कि मरने वाला व्यक्ति बिजली विभाग के ठेकेदार का लाइनमैन था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर नाचनी में प्रदर्शन किया। इस मौके पर खुशाल राम, बहादुर राम, भवान राम, सुरेश राम, कुंदन राम आदि मौजूद थे। परिजनों से वार्ता के लिए देर शाम विद्युत विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम मौके को रवाना हो गए थे। उधर बिजली विभाग के पिथौरागढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि मुनस्यारी का क्षेत्र ठेके में दिया गया है। लिहाजा मुआवजा देने की जिम्मेदारी विभाग की नहीं है।

Related posts