मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण

रामपुर बुशहर। 15/20 बायल रामपुर जल विद्युत परियोजना कल्याण समिति की बैठक बुधवार को देविंद्र नेगी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने फसलों का मुआवजा न देने पर कड़ा ऐतराज जताया। बैठक में उपस्थित समिति के कानूनी सलाहकार दिलसुख ठाकुर, सलाहकार कैलाश भ्रामटा, महासचिव देवेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष शकुंतला, सचिव भोला दत्त, पंचायत प्रधान तुनन पूने राम, प्रधान बाहवा ममता कौशल, प्रधान गढ़ेच मीनाक्षी, प्रधान कुशवा सुमित्रा देवी, प्रवीण कायथ, वेद राज, राकेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, रूप राणा, यशपाल नेगी, गोपी चंद, प्रताप, राजेश नेगी, बालक राम जोशी, लाल चंद कपाटिया आदि ने परियोजना प्रबंधन पर आरोप लगाया कि परियोजना प्रभावित क्षेत्र में फसलाें और मकानों में आई दरारों का पूरा मुआवजा आज तक प्रबंधन ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अभी तक केवल वर्ष 2008 और 2009-10 का मात्र 50 फीसदी मुआवजा ही दिया गया है। जबकि, वर्ष 2007-08, 2010-11 और 2011-12 का आधा मुआवजा अभी देना बाकी है। इस पर समिति ने निर्णय लिया कि यदि परियोजना प्रबंधन ने 25 जुलाई तक सभी प्रभावित पंचायतों में बकाया मुआवजा नहीं दिया और लाडा की मीटिंग करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया तो 26 जुलाई से परियोजना का काम बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे होने वाले नुकसान का प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।

Related posts