मीलवां में अज्ञात वाहन ने कुचला युवक, मौत

ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे-1 पर मीलवां में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि वाहन के टायर से बुरी तरह कुचले गए युवक की भी अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार ड़के मीरथल ब्रिज के पास एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी की टीम एएसआई पवन कुमार की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन वाहन की चपेट में आने से मृतक के शव के क्षत-विक्षत होने के कारण युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक के पास एक लाल-काले रंग की रेंजर साइकिल थी और उसने ब्राउन रंग की पैंट व चेकदार कमीज पहन रखी थी। उसकी उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Related posts