
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत भराड़ी के मिहाड़ा गांव में बीती रात जीत राम पुत्र डंडू राम के मकान के दो कमरे अचानक ही गिर गए। इस दौरान किसी प्रकार का भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इसमें लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व ही इन्होंने इन दो पक्के कमरों का निर्माण किया था। इसके नीचे के कमरे में जीत राम का रसोई घर था। इस दौरान ऊपर का कमरा खाली ही था। जीत राम राम ने बताया रात को परिवार के सदस्य रसोईघर में खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में सोने के लिए चले गए। रात करीब 10 बजे उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। इसे देखकर वह हैरान रह गए। इस दौरान किसी भी परिवार के सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा नहीं है। इनके बनाए गए दोनों नए कमरे मिट्टी के ढेर में तबदील हो गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत भराड़ी प्रधान मंजूबाला ने मौके का दौरा किया। उन्होंने इस बारे सर्कल पटवारी को इसकी सूचना दी। इस बारे में सर्कल के पटवारी को अवगत करवा दिया गया है।
