मिशन 2014 की तैयारियों पर चर्चा

खटीमा। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बूथों पर चर्चा की गई। ग्राम सभा अध्यक्षों का चयन किया गया और न्याय पंचायतों के संयोजक बनाए गए। मुख्य अतिथि विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं से 2014 के चुनाव की तैयारियों में जुटने और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखने का आह्वान किया।
लोनिवि में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में परचम लहराएगी। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा के पक्ष में माहौल है। मंडल अध्यक्ष बोरा ने न्याय पंचायत संयोजकों को प्रत्येक गांव में बूथ कमेटियों के गठन के निर्देश दिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री नंदन सिंह खड़ायत, भारत भूषण चुघ एवं महेश अग्रवाल, जनरैल सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच जाकर समझाने की अपील की। इस अवसर पर नवीन बोरा, हिमांशु बिष्ट, भुवन जोशी, कैलाश पांडे, चंदू मुंडेला, अमित कुमार पांडे, रमेश जोशी, अजय मौर्य, महेंद्र दिगारी, मोहन चुफाल, अजमेर सिंह, राकेश बिष्ट, नरेंद्र भट्ट, बाबी रावत, कन्हैया, प्रेम प्रकाश, गोविंद तिवारी, नवीन कन्याल, दान सिंह धामी, शिवशंकर भाटिया, मुन्ना लाल गौतम, विजय गौतम, जीवन, जगदीश भंडारी, मन्नू महर, भवानी भंडारी आदि थे।

Related posts