मिमिक्री और वेस्टर्न डांस से बांधा समां

श्रीनगर। विश्व पर्यटन दिवस पर गढ़वाल विवि के स्वामी मनमंथन ऑडिटोरियम में कई प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में भी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गढ़वाल विवि के सेंटर फॉर माउंटेन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्टडीज के छात्रों ने मिमिक्री और वेस्टर्न डांस की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. जेपी भट्ट ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. एसके गुप्ता, डॉ. राकेश डोडी, डॉ. रश्मि डोडी, डॉ. सर्वेश उनियाल, सतीश गुसाईं मौजूद थे। उधर, गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विपिन मैठाणी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यटक आवास गृह को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर डॉ. सीपी सिंह, अनीता मेवाड़, विमला रावत, अरुण रतूड़ी, रश्मि कुकरेती आदि मौजूद थे। दूसरी ओर, विनाशकारी पर्यटन रोको (विपरो) ने विश्व पर्यटन दिवस को उदास दिवस घोषित किया है। विपरो ने पर्यटन के गलत नियोजन को ही प्रदेश में आपदा का जिम्मेदार ठहराया। संस्था ने तीर्थाटन और पर्यटन को अलग करने की मांग की है। विपरो 35 साल से विश्व पर्यटन दिवस को उदासी दिवस के रूप में मना रही है। संस्थापक डॉ. शंकर काला ने बताया कि पर्यटन के गलत नियोजन के कारण ही राज्य भीषण आपदा का शिकार बना। अब राज्यवासियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा ेहो गया है। इस मौके पर विपरो के सचिव राजेश जैन, एमएम नौटियाल, विजयराम गोदियाल, रणवीर सिंह कठैत आदि मौजूद थे।

युवा करें स्वरोजगार शुरू
गोपेश्वर/जोशीमठ। पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को गोपेश्वर और जोशीमठ में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने युवा-युवतियों को पर्यटन व्यवसाय से स्वरोजगार शुरू करने के बारे में बताया। जोशीमठ में जीएमवीएन के मैनेजर पीएन सेमवाल और सहायक पर्यटन अधिकारी हीरा लाल ने कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया जाना चाहिए। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष लालमणि सेमवाल आदि मौजूद थे।

संगम कला मंच ने दी प्रस्तुति
रुद्रप्रयाग। विश्व पर्यटन दिवस पर जीएमवीएन में गढ़ भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगम कला मंच के कलाकारों ने लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने किया। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक आरडी उनियाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि पर्यटन स्थलों के विकास हेतु योजनाएं चल रही हैं

Related posts