मिड-डे-मील वर्करों का शक्ति प्रदर्शन

ऊना। जिला के सरकारी शिक्षण संस्थानों में मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। मंगलवार को सभी वर्करों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त संदीप कदम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन पत्र भी प्रेषित किया है। रोटरी चौक स्थित एमसी पार्क में एकत्रित हुई मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मांगों में वेतन बढ़ाने पर जोर दिया है। उनका तर्क है कि वर्तमान समय में दिया जा रहा मानदेय पर्याप्त नहीं है। उन्होंने यह भी मांग की है कि छुट्टियों के दौरान उनका वेतन न काटा जाए। समय-समय पर महंगाई भत्ता भी प्रदान किया जाए, 60 वर्ष की आयु पार कर चुकी कार्यकर्ताओं को काम से न हटाया जाए, मिड डे मील में काम कर चुकी विधवाओं को पेंशन लगाई जाए, बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाई जाए। मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं का वेतन हर माह प्रदान किया जाए। स्कूलों में जिस प्रकार इन कार्यकर्ताओं को रखा गया है, उनमें कोई फेरबदल या कटौती न की जाए। बैठक की अध्यक्षता कांता शर्मा ने की। जबकि इस मौके पर अन्य कार्यकर्ताओं में नीलम, तारा, कविता, संतोष, केसरी, पवना, छिंदो, जीवन, मधू, जसविंद्र, हरमेश, ज्ञानो, शारदा, चंचला, विमला, मीना, रंजना, दर्शना, आशा, सुनीता, कपिल, प्रोमिला, कमला, रानो, नरेश, प्रेमलता, निर्मला, कर्मी, स्वरुप, आशा, कश्मीरा, उर्मिला, सरोज, गुरमीत, चंचला, ऊषा, सीसो, नीलम, रचना, कमल, सुमन, विनोद, राज कुमारी, सुरजीत कौर, किरण, भोला देवी, निशा, राजरानी, जीतो, रचना, सरोज और अमर ज्योति भी मौजूद रहीं।

Related posts