मिड-डे-मील वर्करों का राज्य सम्मेलन 14 को

मंडी। सीटू से संबंधित दोपहर भोजन कार्यकर्ता यूनियन का प्रथम राज्य सम्मेलन 14 और 15 सितंबर, 2013 को विश्वकर्मा मंदिर हाल मंडी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश से तीन सौ डेलीगेट्स भाग लेंगे। इसके लिए बुधवार को सीटू जिला कमेटी ने आयोजन समिति का गठन किया, जो सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के खाने, ठहरने और स्वास्थ्य देखरेख की व्यवस्था करेगी। आयोजन समिति के संयोजक सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह तथा सह संयोजक राजेश शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा छबी राम, गुरुदास वर्मा, परस राम, नरेश कुमार, रविकांत, माली राम, मनिंद्र सिंह, सुमित्रा ठाकुर, हिमेंद्री शर्मा, कृष्णा देवी, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण, राकेश, नवदीप सोनू, मनी राम, प्रकाश चंद, शमशेर सिंह, जगदीश ठाकुर, गोपेंद्र शर्मा, लाल सिंह और भीमचंद को आयोजन समिति का सदस्य बनाया गया। स्वागत समिति भी गठित की गई। जिसमें किसान सभा के जिला सचिव कुशाल भारद्वाज को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, महिला समिति की हरदीप कौर, जैवंती और सुनीता, नौजवान सभा से हमेंद्र राणा और अजय वैद्य, एसएफआई से चेतन ठाकुर, लोकपाल और सागर के अलावा विज्ञान मोर्चे से जोगिंद्र वालिया, रमेश कुमार और भीम सिंह को सदस्य बनाया गया। राज्य सम्मेलन के माध्यम से दोपहर भोजन कार्यकर्ताओं को 4500 रुपये मासिक वेतन देने की मांग की जाएगी। जबकि, सभी स्कूलों में दो-दो कार्यकर्ता नियुक्त करने और 25 बच्चों की शर्त हटाने की मांग की गई। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मिड-डे-मील वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित करके उन्हें पेंशन की सुविधा देने की भी मांग सरकार से की जाएगी। 14 सितंबर को होने वाली रैली को सीटू के राज्य अध्यक्ष जगत राम, महासचिव कश्मीर ठाकुर संबोधित करेंगे।

Related posts