मिड डे मिल के रेट फ्लैट दर पर दें

मंडी(ओमप्रकाश)हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई की शनिवार को शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश महाजन ने की। बैठक में 16 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष नरेश महाजन तथा महासचिव तिलक नायक ने कहा कि 4-9-14 के मुद्दे पर चर्चा करते हुए शिक्षा उप निदेशक आरके विद्यार्थी ने बताया कि सीएंडवी अध्यापकों के लगभग सभी मामले निपटा दिए हैं। अध्यापकों के करीब 80 मामले डायरेक्टर से सेटल होकर पहुंच चुके हैं। क्राफ्ट अध्यापकों के प्रस्ताव को आगे भेजा जाएगा। बताया कि जिला के पुराने एवं जर्जर भवनाें को बनाकर उसे विभाग को सुपुर्द करने और एसएसए के सेमीनारों को शीघ्र करवाने पर सहमति जताई गई।
एमडीएम का धन मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के खातों में डालने के लिए बीईईओ से चर्चा की जाएगी। मिड डे मिल के रेट फ्लैट दर दस रुपये करने की मांग भी की गई। बैठक में मिडिल स्कूलों को आवंटित बजट जो कि डीडीओ के पास आता है उसे स्कूलाें को देने की मांग की गई। इसके अलावा पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षा सीबीएसई पैटर्न पर करने तथा एक सत्र का पाठ्यक्रम दूसरे सत्र की परीक्षा में न पूछने, उत्तर पुस्तिका प्रदेश शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर उपलब्ध करवाई जाने, सीईवी एवं टीजीटी की कंफर्मेशन लिस्ट, वरिष्ठता सूची दिसंबर 2013 तक अपडेट करने, सांस्कृतिक कौंसिल का गठन करने, ब्लॉक स्तर से सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं अलग से करवाने, नई प्रतियोगिताएं शामिल करने की मांग की गई। राजकीय अध्यापक संघ की शिक्षा उपनिदेशक के साथ वर्ष में दो बार बैठक करने पर भी सहमति बनी।

Related posts