मिठाइयों को भी महंगाई मार गई

धर्मशाला। मिठाइयों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। त्योहारी सीजन में इनकी बिक्री में कमी देखने को मिल रही है। करवाचौथ व्रत को दो दिन शेष हैं, लेकिन मिठाइयों की दुकानों में कुछ खास रौनक नहीं है। त्योहारों में मिठाइयों की ज्यादा खपत रहती है, बावजूद इसके इस मर्तबा मिठाइयों के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। लोगों का चॉकलेट, ड्राई फ्रूूट और स्नैक्स पैक की ओर ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। मिठाइयों के दाम की बात करें तो जलेबी 120 रुपये प्रति किलो के दाम पर बनी हुई है। वहीं, फैणी के दामों में दस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फैणी इस मर्तबा 130 की बजाय 140 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जबकि, मिठाइयों के दामों में भी कोई खास बढ़ोतरी नहीं है। हालांकि, पूजा के लिए मिठाई को ही शुभ माना जाता है। मिठाई की तुलना में चॉकलेट और स्नैक्स पैक के दामों में जबरदस्त उछाल हुआ है। 200 रुपये मेें मिलने वाला चॉकलेट पैक इस मर्तबा 250 रुपये से ऊपर मिल रहा है। वहीं स्नैक्स पैक्स की बाजार में खूब मांग है। ड्राई फ्रूट की बात करें तो बादाम और काजू के दाम आसमां छू रहे हैं। बावजूद इसके इनकी खूब मांग है। बीते तीन साल के दौरान यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

दाम नहीं बढ़ाए पर बिक्री कम
धर्मशाला के कचहरी अड्डा स्थित डोगरू स्वीट शॉप के मालिक हरबंस और अंशुल का कहना है कि मिठाइयों के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बावजूद इसके गत वर्ष से मिठाई की मांग में कमी आई है। पूजा में मिठाई का होना शुभ माना जाता है, जिसके चलते कुछ बिक्री हो रही है।

पूजा में मिठाई को माना जाता है शुभ
घनश्याम स्वीट शॉप के मालिक अजय शर्मा का कहना है कि मांग में कमी आई है, लेकिन जिन्होंने मिठाई लेनी है, वह खरीदेगा ही। क्योंकि पूजा में मिठाई को शुभ माना जाता है।

चॉकलेट और स्नैक्स पैक्स की डिमांड बढ़ी
धर्मशाला के ही कंफेक्शनरी दुकानदार शेर सिंह का कहना है कि बीते वर्ष चॉकलेट और स्नैक्स पैक्स की मांग में बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान इनकी डिमांड अधिक रहती है। बढ़ौतरी हो जाती है।

Related posts