मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या चार बजे शुरू होगी

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2013 में सभी वर्गों के मनोरंजन का खयाल रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की संास्कृतिक उपसमिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त दंडाधिकारी संदीप कुमार ने उपसमिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का समय शाम चार बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम दस बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार प्रयास किए जाएंगे कि हिमाचली और चंबयाली लोक कलाकारों को उनकी प्रतिभा के अनुसार ज्यादा अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। संदीप कुमार ने कहा कि चंबा के पौराणिक महत्व को देखते हुए प्रतिभाशाली कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से प्रायोजित कलाकारों के अलावा बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों की आमंत्रित किया जाएगा। परंपरागत लोक गायन कुजडी मल्हार का समय सांय सात बजे से साढ़े सात बजे तक रहेगा। प्राइम टाइम रात आठ बजे से शुरू होगा। बैठक में जगदीश, जितेंद्र सूर्या, योगेश शर्मा, अमीन मलिक, करतार सिंह, ओम प्रकाश, डिंपल सहगल, मौजूद रहे।

Related posts