माली के खिताब पर कृष्ण ने बाजी मारी

माली के खिताब पर कृष्ण ने बाजी मारी
बद्दी (सोलन)। नव चेतना युवा कल्याण समिति सराजमाजरा की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता के बड़ी माली के खिताब पर पटियाला के कृष्ण ने बाजी मारी। उन्होंने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में सिहोड़ा के सोनी को पटकनी दी। समारोह के मुख्य अतिथि चौधरी लज्जा राम व नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने विजेता को 26 और उप विजेता पहलवान सोनी को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया।
सराजमाजरा के मैदान में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में 21 हजार की माली में चंडीगढ़ के विक्की ने हरियाणा के गोल्ड मेडलिस्ट जीता पहलवान को पटकनी देकर ट्राफी जीती। 11 हजार की पांच मालियां हुईं। जिसमें मध्य प्रदेश के रिहान ने पटियाला के नवप्रीत को पराजित किया। दूसरी माली में चंडीगढ़ के अमित ने चमकौर से सुरमुख, पथरेडी के जसवीर व आलमगीर अखाड़े के गुगु बराबरी पर छूटे। रवि धुमछेड़ी ने रिंका गगर सराय को पराजित किया। इसके अलावा कोईनार के लाली ने गगर सराय के मोनू को पराजित कर 11 हजार की माली जीती।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लज्जा राम, नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस मौके पर नव चेतना युवा कल्याण सभा के प्रधान नरेंद्र दीपा, हेमराज, हंसराज, अमृत लाल जैन, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह, पवन कुमार पम्मा, रामलोक, बालकिशन, बाबूराम नंबरदार, युकां अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, नप उपाध्यक्ष सरदार बंत सिंह, सुरजीत सिंह, पार्षद अमर सिंह, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान मान सिंह, जगतार नेगी, गुरवचन ठेकेदार, करनैल चौधरी, जगदीश जग्गा, जसवंत राय, विजय केशव, रोहित, अमित, जस्सी चौधरी, परविंद्र, योगेश, सचिन बैंसल, सतपाल धीमान समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Related posts