
पधर (मंडी)। पधर जोन अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता हाई स्कूल चुक्कू में शुरू हो गई। शुभारंभ बड़ीधार वार्ड की जिला परिषद सदस्य रंजना ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में 19 स्कूलों की लगभग 250 खिलाड़ी छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद विविधत ध्वजारोहण किया गया।
जिला परिषद सदस्य रंजना ठाकुर ने आह्वान किया कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनें। इससे पहले प्रधानाचार्य लाल सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने हाई स्कूल चुक्कू में तीन कमरों की मरम्मत के लिए डेढ़ लाख स्वीकृत करने की घोषणा की। इस दौरान छात्राआें की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसके लिए जिप सदस्य रंजना ठाकुर ने इक्कीस सौ रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि अपनी ओर से भेंट की। मार्च पास्ट में मेजबान स्कूल चुक्कू प्रथम, रावमापा रोपा दूसरे और रावमापा उरला तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला महासचिव भादर सिंह मुगलाना, पंचायत प्रधान दिनेश कुमार, उपप्रधान चंद्रमणी, पूर्व प्रधान सरदारी लाल, उपप्रधान हरि चंद, कांग्रेस कमेटी चुक्कू के प्रधान देवी सिंह, कुफरी पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश, भडवाहण पंचायत की प्रधान वीना देवी, बीडीसी सदस्य नागण देवी, जीएसएस सदस्य कौशलया देवी, घनश्याम यादव, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र चावला और एसएमसी प्रधान रंगीलू राम मौजूद रहे।
