मार्चपास्ट में लैलन स्कूल विजेता

रामपुर बुशहर। राजकीय उच्च विद्यालय खड़ाहण में ननखड़ी ब्लॉक के स्कूली बच्चों की अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पंचायत प्रधान जगत भंडारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में ननखड़ी ब्लॉक के 33 स्कूलों के लगभग 500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इनमें चार निजी स्कूल भी शामिल रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बच्चों ने मार्चपास्ट की सलामी दी। लैलन स्कूल के बच्चों ने सबसे अच्छा मार्चपास्ट प्रस्तुत कर ट्रॉफी अपने नाम किया। इसके अलावा पहले हुए दिन हुए एथलेटिक्स मुकाबलों में छात्र वर्ग की ऊंची कूद में अड्ड स्कूल के नर बहादुर ने प्रथम, नीतीश द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में मझोली टिप्पर की डिंपल प्रथम, झिझनु की पुष्पा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट ब्वॉयज में मझेवटी के अंकित प्रथम, अड्डू के नर बहादुर द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में अड्डू की बबीता प्रथम, बरकेली की सुनंदा द्वितीय रही। छात्रा वर्ग के कबड्डी मुकाबले में मझोली टिप्पर ने अड्डू को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इससे पहले ननखड़ी ब्लाक खंड प्रभारी रमेश भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एथलेक्टिस मुकाबलों की चार दिवसीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्यातिथि ने बच्चों के कोचिंग कैंप के लिए पांच हजार और स्थानीय स्कूल के लिए दस हजार रुपये दिए।
इस मौके पर प्रबंध सचिव एवं मुख्याध्यापक विनोद कैंथला, बीडीसी सदस्य शिशुपाल, एसएमसी प्रधान हरि सिंह चौहान, बीआरसी कंचन चौहान, परेड कमांडर निर्दोष ठाकुर, सुभाष चौहान, कैलाश भलूनी, संजोकता मेहता, हीरा मणि चौहान, शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव संजय नेगी, कामराज हस्टा, महेंद्र नेगी, सुरेंद्र खूंद, राजीव, टीसी जिष्टू आदि मौजूद रहे।

खो-खो में दलाश ने शिनवी को हराया
दलाश (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दलाश में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने स्पर्धा का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 350 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं जो कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन आदि खेलों में दमखम दिखाएंगे।
सोमवार को पहले दिन खो-खो मुकाबले में दलाश ने शिनवी, खुन्ना ने शवाड़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल में डिगेड़ ने कुंगश को हराया। कबड्डी में खनाग ने शुश, बुच्छैर ने लढागी और लगौटी ने खुन्न को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 5100 रुपये दिए। इस मौके पर ब्यूंगल पंचायत उप प्रधान शादी लाल, स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश जिस्टू, भगवान दास, पुरुषोत्तम चौहान, कमलेश शर्मा, नंदलाल, देवकी नंद आदि मौजूद रहे।

Related posts